From the President's Pen

About the Bar Association, Bharatpurबार सदस्यों के अटूट विश्वास एवं आर्शीवाद से दी बार एसोसियेशन समिति भरतपुर का मुझे अध्यक्ष चुना गया। चुनाव छोटा हो या बड़ा। मतदाताओं के प्यार स्नेह व उनके विश्वास के बिना कोई पदाधिकारी विशेषकर अध्यक्ष पद और चुनाव में सफलता दुर्लभ हो जाती है। भरतपुर बार समिति का चुनाव हमेशा ही मित्रवत् होता है। अध्यक्ष पद पर आसीन होना मतदाताओं की आंकाक्षाओं का उत्तरदायित्व वहन करना होता है। सन् 1929 में स्थापित भरतपुर बार समिति का 66वां अध्यक्ष पद मुझे वर्ष 2008-2009 के बाद 2025-2026 में दोबारा मिला है। बार समिति की स्थापना के बाद बार गतिविधियों के उन्नयन तथा अधिवक्ताओं की भौतिक सुविधाओं की व्यवस्था, लाईब्रेरी व न्यायिक अधिकारियों से संवयन नई अदालतों की स्थापना का कार्य प्रत्येक अध्यक्ष व उनकी समिति ने निरन्तर किया है। तभी तो भरतपुर बार समिति इस स्थान तक आ पहुंची है | पर इतना होना मंजिल नहीं एक छोटा से पड़ाव है। ‘‘हसरतें अभी और भी हैं।’’ डीग जिला गठन के बाद न्यायिक कार्य में कमी व अन्य स्थानों पर अदालतों का नया कार्यभार बढ़ने से भरतपुर मुख्यालय की अदालतों में भारी कमी व हुई है। अधिवक्ताओं की बढ़ती संख्या ने नई चुनौती पेश की है पर मेरा विश्वास है कि अनुभवी अधिवक्ताओं की सहायता से व बार समिति की बढ़ी संख्या लगभग 1500 अधिवक्ताओं का मार्गदर्शन बार समिति के उद्देश्यों को प्राप्त करने में सफल होगी। नई योजनाओं में वर्तमान बार समिति के सभागार के ऊपर भवन निर्माण, 138 एन.आई. एक्ट ट्रिब्यूनल, बी.डी.ए. कोर्ट के लिये खुलवाने का प्रयास, अधिवक्ताओं का निरन्तर सम्मान बनाये रखना व बार बैंच में समन्वय मेरी व मेरी समिति के पदाधिकारियों का प्रमुख लक्ष्य रहेगा।

सूचना प्राद्योगिक का अधिकतम उपयोग विशेषकर एआई (AI) जैसे युग के चिन्तन के चलते अधिवक्ता सदस्यों की इच्छा पर इस भरतपुर बार समिति के एप का निर्माण (सम्भवतः राजस्थान में पहला) अधिवक्ताओं की सेवार्थ मेरे कार्यकाल की प्रथम प्रस्तुति है जिसमें भरतपुर बार की समस्त गतिविधियों को हर अधिवक्ता आसानी से देख सकता है। आपके सहयोग एवं आर्शीवाद का सदैव आकांक्षी रहूंगा।

23 Jan 2026
आपका अपना
कृष्ण कुमार उपाध्याय
अध्यक्ष, दी बार एसोसियेशन समिति, भर

संपादक की ओर से

About the Bar Association, Bharatpurदी भरतपुर बार समिति ने मेरी क्षमता में विश्वास व्यक्त करते हुये मुझे बार समिति भरतपुर का एड्रोईड एप (App) बनवाने को निर्देश दिया। बार समिति के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार उपाध्याय, उपाध्यक्ष श्री नारायन सिंह सोढ़ी, महासचिव श्री यादराम सिंह मौर्य,कोषाध्यक्ष श्री मुकेश कुमार बघेल, संयुक्त सचिव हेमसिंह फौजदार एडवोकेट, पुस्तकालय सचिव श्री राजवीर सिंह का आभार। इस कार्य को प्रेरित करने वाले प्रथम प्रेरक श्री नरेन्द्र गौतम व प्रेरक श्री अरविन्दसिंह सोलंकी जिनके अध्यक्षीय के कार्यकाल में बार के लिये डिजीटल सूचना तन्त्र की Website बनाने का कार्य की पहल हुई। श्री अमित अघापुरिया एडवोकेट जिनको एप बनवाने का विचार आया व समिति से इस वास्ते अनुरोध किया, श्री महेश सोनी पुस्तकालय प्रभारी का इस कार्य में विशेष योगदान रहा, जिनके सहयोग से डिजीटल सूचना एप को धरातल पर लाया जा सका। ‘‘गिनती से बढ़कर पहाड़े’’ वाले सूचना तंत्र के युग में हम त्वरित गति से AI व अन्य एप के युग तक आ पहुंचे है। यह सूचना पर प्रसारण की शैली युग में किसी को भी सूचना की देरी पंसद नहीं। अतः बार समिति का यह चिंतन व उसके पे्ररणा स्त्रोत एडवोकेट्स का चिंतन श्लाघनीय है व मेरा इस कार्य के चयन के लिये आभारी हूँ। योग्यता व परिश्रम के साथ एप निर्माण का कार्य-संभवत राजस्थान में सर्वप्रथम बनने का कार्य हो पाया है। निश्चय ही कमियां रही होगी। सम्पूर्णता की ओर बढ़ाने के लिये आप सभी बार समिति भरतपुर के अधिवक्ताओं का सुझाव एक एक सीढ़ी सिद्ध होगा। कृपया निर्देश में संकोच न करें।

धन्यवाद

दिनांकः-23.01.2026
ओमप्रकाश शर्मा एडवोकेट
पूर्व उपनिर्देशक शिक्षा, भरतपुर
मो.नं. :-9414713429